फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2149 पदों के लिए नामांकन आज से

Fri, 20 Nov 2015 10:33 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी चुनाव के तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया शनिवार से शुरू होगी। प्रधान के 234 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1910 कुल 2149 पदों के लिए ब्लॉकों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। तीसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज और सिद्धौर में होगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


तीसरे चरण का मतदान हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज और सिद्धौर में 5 दिसंबर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार से तीनों ब्लॉकों पर शुरू हो रही है। यहां पर प्रधान के 234 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1910 कुल 2144 पदों के लिए नामांकन होना है।

नामांकन को लेकर ब्लॉकों पर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी होने का दावा किया जा रहा है। यहां पर नामित किए गए आरओ और एआरओ शुक्रवार को ब्लॉकों पर पहुंच तैयारियों को जायजा लिया। दो चरणों का नामांकन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर प्रशासन काफी राहत महसूस कर रहा है। प्रशासन का दावा है कि आगे के दोनों चरणों की नामांकन प्रक्रिया भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करा ली जाएगी।
विज्ञापन


किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। सभी एसडीएम को पहले से ही आदेशित किया जा चुका है। वहीं इस बात की भी ध्यान रखा गया है कि नामांकन करने वालों को भी किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के ब्लॉकों पर पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं।

तीसरे चरण का मतदान जिले के तीन ब्लॉकों हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज और सिद्घौर में 5 दिसंबर को होगा। नामांकन की 21 नंवबर से शुरू हो रही है जो 23 नवंबर तक चलेगी। ब्लॉकों पर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  
- हरिकेश चौरसिया, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी
बाक्स

27 को नाम वापसी
तीनों ब्लाकों में नामांकन के बाद 24 से 26 नवंबर तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 27 नवंबर को नाम वापसी था इसी दिन शाम तीन बजे से दावेदारों में प्रतीक चिह्नों का वितरण किया जाएगा।

हैदरगढ़ में 72 प्रधान
ब्लॉक हैदरगढ़ में ग्राम पंचायतों की संख्या 72, तथा वार्डों की संख्या 904 है। यहां पर मतदाताओं की संख्या 1 लाख 36 हजार 704 है। यहां का आरओ जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरनाथ को बनाया गया है।

त्रिवेदीगंज में  66 प्रधान
ब्लॉक त्रिवेदीगंज में ग्राम पंचायतों की संख्या 66 तथा वार्डों की संख्या 836 है। यहां पर मतदाताओं की संख्या 1 लाख 33 हजार 667 है। यहां का आरओ अधिशासी अभियंता शारदा नहर भूपेंद्र प्रताप सिंह को बनाया गया है।

सिद्धौर में होंगे 96 प्रधान
ब्लॉक सिद्धौर में ग्राम पंचायतों की संख्या 96 तथा वार्डों की संख्या 1170 है। यहां पर मतदाताओं की संख्या 1 लाख 60 हजार 644 है। यहां का आरओ प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डॉ. पवन कुमार सचान को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें