फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: इस्राइल जाएंगे जिले के 210 श्रमिक, चयन प्रक्रिया शुरू

Mon, 23 Sep 2024 07:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के आईटीआई जहांगीराबाद रोड बाराबंकी में इजराइल जाने के लिए प्री स्क्रीनिंग कराने पहुंचे
विज्ञापन
बाराबंकी। इस्राइल देश में निर्माण श्रमिकों को रोजगार प्रदान करने के लिए नेशनल स्किल डेवलपमेंट काउंसिल की ओर से चयन की प्रक्रिया पूरी करने का जिम्मा दिया गया है। इस बार फ्रेम वर्क, शटरिंग कारपेंटर, सिरेमिक टाइल, आयरन बेंडिंग व प्लास्टरिंग श्रेणियों में जिले के करीब 210 श्रमिकों का चयन किया जाना है। इस्राइल सरकार की संस्था पीआईबीए द्वारा निर्माण श्रमिकों के चयन के लिए प्रोफेशनल टेस्ट ड्राइव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले जिले के 250 श्रमिकों को इस्राइल भेजा जा चुका है। करीब 17 श्रमिकों की मेडिकल व पुलिस वेरीफिकेशन की प्रक्रिया श्रम विभाग की ओर से पूरी कराई जा रही है। इन श्रमिकों को इस्राइल में प्रतिमाह करीब डेढ़ लाख रुपये का वेतन दिया जाएगा।

150 की हुई प्री स्क्रीनिंग
पंजीकृत श्रमिकों की अंग्रेजी भाषा के ज्ञान के मूल्यांकन संबंधी प्री-स्क्रीनिंग की कार्रवाई नोडल आईटीआई प्रधानाचार्य व सेवायोजन कार्यालय की ओर से की जा रही है। शनिवार को आईटीआई बाराबंकी में करीब 150 श्रमिकों की प्री स्क्रीनिंग की गई थी, जिसमें करीब 80 उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण श्रमिकों काे प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसके बाद इस्राइली संस्था पीआईबीए की ओर से प्रोफेशनल टेस्ट लिया जाएगा। टेस्ट में उत्तीर्ण श्रमिकों के पुलिस वेरीफिकेशन व मेडिकल की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


25 से 45 वर्ष तक की आयु अर्ह
इस्राइल जाने के लिए श्रमिकों की आयु 25 से 45 वर्ष की होनी चाहिए। इनके पास कम से कम तीन वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट, संबंधित ट्रेड में तीन वर्ष का अनुभव प्रमाणपत्र होना चाहिए। संबंधित श्रमिक पूर्व में इस्राइल में कार्य न किया हो। इच्छुक निर्माण श्रमिकों को सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉबसीकर के रूप में जाकर इस्राइल के लिए पंजीकरण कराना होगा। इसकी जानकारी सेवायोजन कार्यालय अथवा कॉल सेंटर नंबर 155330 के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।


चार ट्रेडों में मिलेगा रोजगार
इस्राइल में चार ट्रेडों में 210 निर्माण श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराया जाना है। इसके लिए प्री स्क्रीनिंग शुरू हो गई है। जिसमें उनके अंग्रेजी ज्ञान इत्यादि को परखा जा रहा है।
विज्ञापन

- देवव्रत कुमार, निदेशक सेवायोजन/जिला सेवायोजन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें