फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 207 मामलों का निस्तारण, वसूला 4.80 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कलेक्ट्रेट बाराबंकी स्थित लोकसभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक में बताया गया कि इस वर्ष में 1446 निरीक्षण किए गए और 520 स्थानों पर जांच कर 565 नमूने लिए गए। अपर जिलाधिकारी न्यायालय द्वारा 207 मामलों को निस्तारित करते हुए चार लाख 806000 रुपये जुर्माना वसूला गया। औषधि अनुभाग में कुल 135 निरीक्षण कर 164 नमूने लिए गए, 111 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने केला व सेब पर स्टीकर लगाए जाने व सेब पर स्थानीय स्तर पर वैक्स लगाने, सब्जियों को रंगने एवं हानिकारक रसायनों के प्रयोग की रोकथाम के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। औषधि निरीक्षक व खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ सघन निरीक्षण कर बिना खाद्य लाइसेंस व पंजीकरण चल मेडिकल स्टोरों का शत प्रतिशत पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम न्यायिक राजकुमार सिंह, डॉ. शैलेंद्र सिंह, रोहिताश्व दीक्षित, रविनन खजांची, प्रदीप जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें