फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त क्रांति में देेश के 20 प्रतिशत लोगों की थी हिस्सेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी भवन में मनाई गई अगस्त क्रांति की वर्षगांठ
विज्ञापन

बाराबंकी। आठ अगस्त 1942 को भारत छोड़ो प्रस्ताव पारित हुआ और 9 अगस्त की रात को कांग्रेस के बड़े नेता गिरफ्तार कर लिए गए। इससे आंदोलन की सुनिश्चित कार्ययोजना नहीं बन पाई थी। लेकिन कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का अपेक्षाकृत युवा नेतृत्व सक्रिय था। जिस की वजह से अगस्त क्रांति का सफल संचालन हो सका। यह बात गुरुवार को गांधी भवन में गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट द्वारा अगस्त क्रांति दिवस की वर्षगांठ पर समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने कहीं। इससे पूर्व गांधी भवन में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि भी दी गई। इस मौके पर कई अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार रखे। इस मौके पर असलम, विजय सिंह, मृत्युंजय शर्मा, सत्यवान वर्मा, उदय सिंह, एहतिशाम खान, संजय, ताज अहमद व राममनोहर आदि लोग मौजूद रहे।


हाउस होल्ड सर्वे में स्कूल न जाने वाले बच्चे होंगे चिह्नित
बाराबंकी। बेसिक शिक्षा विभाग व सर्व शिक्षा अभियान की तरफ से हाउस होल्ड सर्वे के लिए सभी ब्लॉक सह समन्वयक व प्रभारी कर्मचारियों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन बड़ेल स्थिति ब्लॉक संसाधन केंद्र बंकी पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक संतोष मिश्र व जिला सहायक समन्वयक सुधा जायसवाल ने प्रशिक्षण कार्यशाला का मकसद बताते हुए सभी प्रतिभागियों को 11 से 25 अगस्त तक हाउस होल्ड का सर्वे करने की बात कही। इस दौरान हाउस होल्ड सर्वे चेक लिस्ट के माध्यम से पढ़ कर सभी बिंदुओं को विस्तारपूर्वक समझाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें