फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से चार घर व पांच बीघा गन्ने की फसल खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से चार घर व पांच बीघा गन्ने की फसल राख
विज्ञापन

हैदरगढ़/सतरिख (बाराबंकी)। दो अलग-अलग जगहों पर लगी आग से पांच बीघा गन्ने की फसल व चार घरों में रखी हजारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों व फायरकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को संतोषपुर गांव में मंशाराम सिंह के खेत में आग लगने से पांच बीघा गन्ना की तैयार फसल जलकर बर्बाद हो गई। खेत में आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों ने फोन पर अग्निशमन दस्ते को सूचना दी लेकिन फायर मशीन पहुंचने तक खेत की पूरी फसल जल गई थी। मंशाराम के पौत्र राजन सिंह ने बताया कि एक वर्ष से कड़ी मेहनत सिंचाई खाद पानी से तैयार फसल नष्ट होने से लाखो रुपये का नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई होना संभव नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के सुदर्शन सिंह मशीन से धान के फसल काटने पर पुआल जलाने के लिए लगाई आग देखते देखते निकट खेतों में फैल गई। कोतवाल पीके तिवारी ने बताया आग लगने की सूचना पर अग्नि शमन दस्ते को गांव भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सतरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरकतनगर में बृहस्पतिवार की शाम गुड्डू के छप्परनुमा घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग पड़ोसी व उनके भाई शैलेंद्र ,शिवप्रकाश के घर तक फैल गई। ग्रामीण जब तक इस पर काबू कर पाते तब तक आग बरसाती के घर सहित 4 घरों को जलकर राख हो गया। पीड़ित गुड्डू के अनुसार उनके घर में रखा 14 बोरी धान साइकिल ठेला व 4500 रुपया सहित जलकर राख हो गया। इसी तरह शैलेंद्र शिवप्रकाश बरसाती के घर में रखा अनाज कपड़े सहित हजारों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया जिस समय घर में आग लगी उस समय यह सब लोग अपने खेतों में धान की पिटाई कर रहे थे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें