फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ मेें हुए बवाल के बाद एआरटीओ कार्यालय में शुरू हुई हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में कामकाज ठप
विज्ञापन

बाराबंकी। लखनऊ के आरटीओ कार्यालय में हुए बवाल के बाद सोमवार को जिले के एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते कामकाज प्रभावित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में सोमवार को पूरे दिन सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों का कहना है कि, लखनऊ के आरटीओ कार्यालय में बवाल के बाद विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज करा दी गई, जो कि गलत है। सभी ने कहा कि, प्रदेश संगठन के आह्वान पर तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की गई है। तीन दिन तक कार्यालय में कोई काम नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, एआरटीओ कार्यालय में सोमवार को कर्मचारियों की हड़ताल के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें