फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी सदरुद्दीनपुर से दवा व उपकरण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचसी से दवा व उपकरण चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। सदरुद्दीनपुर स्थित पीएचसी के मेन गेट का ताला तोड़कर चोरों ने स्टाक रूम में रखी दवाएं व अन्य उपकरण चोरी कर लिए। सुबह पीएचसी प्रभारी आए तो गेट का ताला टूटा मिला। प्रभारी ने थाने में चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के कस्बा सदरुद्दीनपुर में बने पीएचसी में स्टाफ के न रुकने का फायदा उठाते हुए सोमवार बीती रात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ दिया। अंदर घुसे चोरों ने पीएचसी प्रभारी कक्ष में रखे दो पंखे, इंवर्टर, एक बड़ी बैट्री चोरी कर ले गए। चोरों ने स्टाक रूम में रखी भारी मात्रा में दवाएं व अन्य उपकरण समेत करीब 50 हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीएचसी के टूटे पड़े आवासों में कई बार पुलिस ने जुआरियों को पकड़ा है। रात को परिसर में किसी के न रुकने के कारण चोरी हुई है। मंगलवार सुबह प्रभारी डॉ. राहुल यादव आए तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। उन्होंने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें