फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: एलएलबी सेमेस्टर परीक्षा में पकड़े गए 20 नकलची

Thu, 20 Mar 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अवध विश्वविद्यालय की एलएलबी त्रिवर्षीय व पंचवर्षीय सेमेस्टर परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में 20 नकलची पकड़े गए। जिले में टीआरसी लॉ कॉलेज, अवध लॉ कॉलेज, जस्टिस लॉ कॉलेज, साईं लॉ कॉलेज और खुशहालपुर डिग्री कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


एलएलबी त्रिवर्षीय व पंचवर्षीय सेमेस्टर परीक्षा के पहले दिन बुधवार को दो पालियों में सचल दल ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। पहली पाली में जस्टिस लॉ कॉलेज में 12 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। वहीं दूसरी पाली में टीआरसी लॉ कॉलेज में आठ परीक्षार्थी पकड़े गए।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डाॅ. विजयेंदु चतुर्वेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की एलएलबी त्रिवर्षीय व पंचवर्षीय सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार से दो पालियों में शुरू हो गई है। पहले दिन बाराबंकी में 20 परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़े गए। इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे के संचालन की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें