फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अर्थशास्त्र की परीक्षा में 199 विद्यार्थी गैरहाजिर

Tue, 24 Feb 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
सआदतगंज ​स्थित श्री गांधी पंचायत इंटर कॉलेज  में प्रवेश से पहले चेकिंग करते ​​शिक्षक।
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र व मानव विज्ञान तथा अन्य विषयों की परीक्षाएं कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुईं। अर्थशास्त्र व मानव विज्ञान की परीक्षा में कुल 199 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की कृषि वनस्पति व कृषि अर्थशास्त्र की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें पंजीकृत 98 परीक्षार्थियों में से 96 ने परीक्षा दी, जबकि दो अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


दूसरी पाली में 77 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र व मानव विज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई। कुल 2862 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2662 उपस्थित रहे, जबकि 199 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
श्री गांधी पंचायत इंटर कॉलेज, सआदतगंज परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद प्रवेश दिया गया। यहां केंद्र व्यवस्थापक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र विषय में 55 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 54 ने परीक्षा दी और एक अनुपस्थित रहा। परीक्षा के दौरान शिक्षक अनिल कुमार नाग व रविंद्र कुमार सहित कक्ष निरीक्षक मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

संस्कृत बोर्ड परीक्षा में 49 विद्यार्थी अनुपस्थित
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा जिले में मंगलवार को दो केंद्रों पर संपन्न हुई। कक्षा 11, 12 एवं हाईस्कूल के साहित्य विषय का पेपर हुआ। परीक्षा में कुल 399 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 290 उपस्थित रहे जबकि 49 अनुपस्थित रहे। परीक्षा का आयोजन श्री विद्वत परिषद लोधेश्वर उच्च माध्यमिक संस्कृत विद्यालय तथा सिटी इंटर कॉलेज में शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रशासन की ओर से निगरानी की समुचित व्यवस्था की गई थी।

-
सीबीएसई की अकाउंट्स परीक्षा में एक छात्र रहा अनुपस्थित
बाराबंकी। सीबीएसई की अकाउंट्स विषय की परीक्षा मंगलवार को जिले के पांच केंद्रों पर आयोजित हुई। कुल 288 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 287 ने परीक्षा दी, जबकि एक छात्र अनुपस्थित रहा। सीबीएसई के नोडल अधिकारी रवि प्रताप सिंह ने बताया कि कक्ष निरीक्षकों की निगरानी में परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें