फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन इंस्पेक्टर व 21 दरोगा के कार्य क्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार नेे तीन इंस्पेक्टर व 21 दरोगा के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसका आदेश गुरुवार को जारी किया गया। इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्र का पुलिस लाइन से हैदगढ़ कोतवाली किया गया तबादला निरस्त कर क्राइम ब्रांच और यहां तैनात इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय को एसपी का पीआरओ बनाया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर परशुराम ओझा को पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच भेजा गया है। वहीं सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह को फतेहपुर कोतवाली से पुलिस लाइन, रिकेश कुमार सिंह को दरियाबाद से स्वाट टीम, रवींद यादव को बदोसराय थाने में ही एसएसआई बनाया गया है।

जहांगीराबाद थाने के दरोगा वीरेंद्र बहादुर सिंह को थाना जैदपुर, कुर्सी थाने की उमरा चौकी इंचार्ज जयचंद्र सिंह को देवा कोतवाली की माती चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। बदोसराय थाने के दरोगा मो. राशिद खां को सतरिख थाने की लखैचा चौकी का इंचार्ज व जैदपुर थाने की अहमदपुर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह को कुुर्सी थाने की उमरा चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


सतरिख थाने के लखैचा चौकी इंचार्ज राजेेश कुमार सिंह को जैदपुर थाने की अहमदपुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। टिकैतनगर थाने के दरोगा हृदोष सिंह को थाना जैदपुर, फतेहपुर कोतवाली के आकिल रशीद को मानीटरिंग सेल, कोतवाली नगर के मंडी चौकी इंचार्ज ध्यानेंद्र प्रताप सिंह को गदिया चौकी इंचार्ज व यहां पर तैनात दरोगा अरविंद से जेल चौकी का इंचार्ज बनाया गया है।

जेल चौकी इंचार्ज विनय कुुमार सिंह को थाना टिकैतनगर, रामसनेहीघाट कोतवाली के दरोगा राजेश पटेल को सतरिख थाने के मोहद्दीपुर चौकी व असंद्रा थाने के दिलावर चौकी इंचार्ज राजेंद्र यादव को थाना सतरिख भेजा गया है।

सतरिख थाने के मोहद्दीपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार दीक्षित को थाना रामनगर, पुलिस लाइन से दरोगा सुशील कुमार त्रिपाठी को एसएसआई हैदरगढ़, नगर कोतवाली से विजय बहादुर पांडेय को जैदपुर, सफदरगंज थाने से दरोगा शीतला प्रसाद मिश्र को प्रभारी चौकी मंडी नगर कोतवाली, मानीटरिंग सेल से दरोगा परमानंद पांडेय को थाना देवा व रामसनेहीघाट कोतवाली से चंद्रहास मिश्र को असंद्रा थाने के दिलावरपुर चौकी का इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें