फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शिकारियों को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन शिकारियों को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन



बाराबंकी। वनरोज को मारने के लिए शिकारियों ने बंदूक से फायर किया तो खेत में काम कर रही महिला छर्रे लगने से घायल हो गई।


इस पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीन शिकारियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि चार शिकारी भाग निकले।


पुलिस ने तीनों शिकारियों को जेल भेजने के साथ ही चार अन्य शिकारियों की गिरफ्तारी व घटना में प्रयुक्त बंदूक की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।


पूरे लोधेसिंह गांव में अनीता शुक्रवार शाम खेत की निराई कर रही थी। तभी कुछ शिकारियों ने वनरोज को मारने के लिए बंदूक से फायर किया। इस पर कुछ छर्रे अनीता के धंस गए और वह चीख पड़ी।
विज्ञापन



इस पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीन शिकारियाें को पकड़ने के साथ ही अनीता को सीएचसी पहुंचाया। शिकारियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।


कोतवाल परशुराम ओझा ने बताया कि, मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम व जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।


मौके पर पकड़े गए सुबेहा थाना के पठान का पुरवा निवासी तौफीक, कमेला निवासी पप्पू व हैदरगढ़ के सीठूमऊ निवासी मुश्ताक को जेल भेजा गया है।


मौके से भाग निकले शिकारी मोहम्मदपुर निवासी असगर, कोटवा निवासी अतीक, बम्हरौली निवासी हसन व इमरान की तलाश की जा रही है। शिकार में इस्तेमाल बंदूक भी बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें