फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर (बाराबंकी)। करीब दो माह पूर्व नवागत रजिस्टार कानूनगो गौरी शंकर ने नायब तहसीलदार कुर्सी के कार्यालय को प्रथम तल से हटाकर द्वितीय तल पर बने कानूनगो कार्यालय में बिना किसी आदेश के शिफ्ट करा दिया था। ड्ढससे बुजुर्ग अधिवक्ताओं को तारीख पेशी लेने के लिए काफी भाग दौड़ करनी पड़ती थी। वकीलों ने मांग की थी कि इस कार्यालय को पूर्व स्थान पर स्थापित कराया जाये। किन्तु ऐसा न होने पर शुक्रवार को अधिवक्ता आक्रोशित हो गये और बार अध्यक्ष प्रदीप कुमार निगम की अगुवाई में नायब तहसीलदार कुर्सी न्यायालय के समक्ष धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और जोरदार नारेबाजी करने लगे। अधिवक्ताओं से वार्ता करने के लिए उपजिलाधिकारी रामनारायण यादव, तहसीलदार अखिलेश कुमार सिंह मौके पर आये और तत्काल पूर्व स्थान पर नायब तहसीलदार कुर्सी न्यायालय की स्थापना करा दी तब जाकर धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर वरिष्ठ हरिनाम सिंह वर्मा, गिरीश चन्द्र, अवधेश कुमार, बीरेश चन्द्र, रामसिंह, शिव प्रताप, संजय कुमार, यादवेन्द्र प्रताप, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें