रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
फतेहपुर(बाराबंकी)। कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम असोहना के पास से गुजरी रेलवे लाईने के किनारे सोमवार की सुबह एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव ग्रामीणों ने पड़ा हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की तलाशी ली लेकिन शिनाख्त नहीं हो कसी। मृतक काले रंग की टी शर्ट व स्लेटी रंग की पैंट पहने हुए है। पुलिस जहां इसे ट्रेन हादसा बता रही है वहीं ग्रामीण हत्या की आशंका भी जता रहे है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हुई है।
--------------
साड़ के झुंड से टकराई बस, परिचालक घायल
अमर उजाला ब्यूूरो
बाराबंकी। बहादुर गंज से वापस बाराबंकी आ रही स्थानीय डिपो की एक अनुबंधित बस आवार पशुओं के झुंड के अचानक रोड पर आ जाने से टकराकर खाई में पलट गई। इस हादसे में परिचालक को चोटें आईं है। हालांकि बस में अधिक यात्री न होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
डिपो की अनुबंधित बस लेकर परिचालक विमल कुमार बहादुरगंज से वापस बाराबंकी आ रहे थे कि देवा कोतवाली क्षेत्र के सलारपुर के पास रात करीब नौ बजे सड़क पर अचानक साड़ का झुंड आने से बस अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। इसमें परिचालक विमल कुुमार को मामूली चोटे आई हैं।हादसे में परिचालक का टिकटिंग मशीन, मार्ग प्रपत्र सहित दस हजार रुपए की नगदी से भरा बैग गुम हो गया। हादसे के बाद परिचालक ने इसकी सूचना अपने अधिनस्थ अधिकारियों को देते हुए कोतवाली में बैग व टिकट मशीन खोने की तहरीर दी है।