फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक ओर बीज की 71 दुुकानों पर छापा, 5 लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीज व कीटनाशक की 71 दुुकानों पर छापा, 5 लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन

अभिलेख अधूरे होने पर चार को कारण बताओं नोटिस
शासन के आदेश पर छापेमारी में लगाई र्गईं छह टीमें
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। डीएम के आदेश पर शनिवार को जिले भर में अभियान चलाकर बीज व कीटनाशक की दुकानों पर छापेमारी की गई। अभियान की भनक लगते है पूरे जिले के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार तो दुकानें बंद कर भाग गए। छापेमारी में उपकृषि निदेशक डॉ. एसपी सिंह व जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव के अलावा 4 एसडीओ की टीमें लगाई गई थीं। इन टीमों ने जिले भर की 71 बीज व कीटनाशक दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान बिना सूचना के बंद मिली 5 दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। जबकि 4 दुकानों के अभिलेख अधूरे पाए जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दोपहर से शुरू हुआ यह अभियान देर शाम तक चला। दुकानों पर पहुंचते ही टीमों ने स्टाक रजिस्टर को अपने कब्जे में ले लिया। उसके बाद दुकान में मौजूद बीज व कीटनाशकों को मिलान स्टाक रजिस्टर से किया। दुकान पर मौजूद बीज व कीटनाशक में गड़बड़ी की आशंका के चलते बीज के 37 व कीटनाशक के 12 नमूने भी संग्रहीत किए गए। जिसे जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


9 दुकानों पर हुई कार्रवाई
छापेमारी के दौरान निलंबित की गई दुकानों में शिवम मौर्य बीज भंडार हैदरगढ़, यादव बीज भंडार मरकामऊ, साध्वी बीज भंडार खजूरी, सांई बीज भंडार महमूदाबाद, आदर्श बीज भंडार कोटवासड़क शामिल हैं। वहीं शुक्ला बीज भंडार देबीगंज, मौर्या सेवा केंद्र हैदरगढ़, मां वैष्णो बीज भंडार महमूदाबाद, एग्री क्लीनक सेंटर सफदरगंज के अभिलेख पूर्ण न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें