फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभातफेरी से शाम धर्मसभा के आयोजन तक दिनभर व्यस्त रहेंगे शंकराचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभातफेरी से शाम धर्मसभा के आयोजन तक दिनभर व्यस्त रहेंगे शंकराचार्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूरो
बाराबंकी। सैकड़ों भक्तों के जयकारों फूल माला से सजी दर्जनों चौपहिया वाहनों के साथ गुरुवार शाम को शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी ने बाराबंकी शहर में प्रवेश किया। बाराबंकी-लखनऊ राजमार्ग स्थित अपने भक्त के निवास पर पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने जगदगुरु का बैंड-बाजा एवं ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शंकराचार्य स्वागत समिति के प्रमुख बर्द्धमान जैन ने बताया कि शुक्रवार प्रात: 5 बजे से आम लोगों के दर्शनार्थ आदि शंकराचार्य के चरणपादुकाओं की प्रभातफेरी शहर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी। इसके बाद 11 बजे आवास पर धर्म गोष्ठी एवं शाम 5 बजे ओएसिस लॉन में धर्मसभा का आयोजन होगा। शनिवार सुबह 11 बजे फैजाबाद रोड स्थित सागर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें