फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल फीवर पीड़ितों को नहीं मिला इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल फीवर पीड़ितों को नहीं मिला इलाज
विज्ञापन

- निजी चिकित्सक से करा रहे है उपचार
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। पोखरा कस्बे के मर्दापुर गांव में बीस से अधिक लोग बीते दस दिन से संक्रामक बुखार से पीड़ित हैं। सूचना के बाद भी सीएचसी त्रिवेदीगंज से डाक्टरों के गांव नहीं पहुंचने से पीड़ित निजी चिकित्सकों से इलाज कराने को विवश हैं।
विज्ञापन

त्रिवेदीगंज विकास खंड में पोखरा ग्राम पंचायत के मर्दापुर गांव में बीते पंद्रह दिन से कई परिवार लगातार बुखार से पीड़ित हैं। गांव के निवासी लवलेश, रामजीत, दयाराम, दशरथ पाल, महेश, देव चंद्र दीक्षित, रामसमुझ पाल, अनंतू, दीपक कुमार, राजेंद्र कुमार, रामफल, रामबरन, गुड्डन रावत, आशाराम, अमरेंद्र कुमार, खुशीराम पाल, शिवकला, विद्यावती आदि बुखार से पीड़ित हैं। गांव के निवासी पिंटू शुक्ला, पुलाल सिंह ने बताया कई दिन पहले गांव ही निवासी लवकेश, दीपक, महेश आदि को सीएचसी पर दिखाया गया था तभी सीएचसी अधीक्षक से गांव में संक्रामक बुखार होने की सूचना दी गई थी। लेकिन सीएचसी से कोई चिकित्सीय सहायता नहीं मिली। वायरल पीड़ित निजी चिकित्सक से इलाज करा रहे हैं। गांव में बारिश में जलभराव व गंदगी के चलते लोग संक्रामक बीमारी की चपेट में आ रहे है। साफ सफाई व कीटनाशकों का छिड़काव नहीं होने से बीमारी बढ़ती जा रही है। सीएचसी अधीक्षक ओमप्रकाश कुरील ने कहा गांव में बीमारी की सूचना पर स्वास्थ्य टीम भेजी जाती है। मर्दापुर गांव के लोग सीएचसी से दवा लेकर गए थे। अन्य लोगों के बीमार होने पर गांव के लिए टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें