निस्तारण के लिए खुलेंगे किसान सुविध केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। जिला सहकारी विकास संघ के पदाधिकारियों की बैठक बस स्टेशन स्थित जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष ने शिवशंकर शुक्ला ने की।
उन्होंने कहा कि संघ द्वारा किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए किसान सुविधा केन्द्र खोले जाएंगे। इन केन्द्रों पर आकर किसान खेती संबंधी समस्याओं का निस्तारण करा सकता है। उपाध्यक्ष आनन्द शुक्ला ने कार्यकारिणी के समक्ष सात प्रस्ताव प्रस्तुत किए। तीन घंटे चली कार्यकारिणी की बैठक में सातों प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया गया। इन प्रस्तावों में जिला सहकारी विकास संघ में रिक्त पड़े दो पदों के मनोनयन पर चर्चा हुई। कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि संघ का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा से मुलाकात करके संघ के प्रस्तावों और किसान की मूलभूत समस्याओं पर विचार करने की मांग करेगा। इस मौके पर शिव कुमार चतुर्वेदी, आनन्द शुक्ला, विनोद कुमार वर्मा, राम आसरे, पीर मोहम्मद, चमेली देव मौजूद रहे।