फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तविक धरातल पर फेल है ट्रांसफार्मर बदलने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
वास्तविक धरातल पर फेल है ट्रांसफार्मर बदलने का दावा
विज्ञापन

- तय समय में नहीं बदले जाते ट्रांसफार्मर
- ट्रांसफार्मर बदलने के प्रति बेपरवाह है पावर कार्पोरेशन
बाराबंकी। पावर कार्पोरेशन की हीलाहवाली के कारण ट्रांसफार्मर तय समय पर नहीं बदले जाते। ट्रांसफार्मर फुंकने से गांवों मेें तो कई-कई दिन बिजली गुल रहती है। पॉवर कार्पोरेशन का फुंके ट्रांसफार्मर 48 घंटे में बदलने का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। एलएंडटी कंपनी द्वारा लगाए गए कई ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं, पावर कार्पोरेशन कंपनी की जिम्मेदारी बता कर पल्ला झाड़ लेता है। इसके अलावा पावर कार्पोरेशन द्वारा लगाए गए ट्रांसफार्मर आए दिन फुंक जाते हैं। ओबरी विद्युत उपकेंद्र की वर्कशाप पर जले, फुंके व अन्य खराबियों के ट्रांसफार्मरों की रिपेयरिंग होती है। रिपेयर ट्रांसफार्मर मानक पर खरे नहीं उतर रहे हैं। ट्रांसफार्मर को जैसे-तैसे तैयार कर खानापूर्ति पूरी कर दी जाती है और ट्रांसफार्मर कुछ दिन बाद ही फुंक जाते है।
केस- 1
रामसनेहीघाट क्षेत्र में बनी कोडर, बेंदुआ व बभनानपुरवा में 63 केवीए, गोरपुर व मऊ में 100 केवीए, कुंवरपुर, रसूलपुर, रानीमऊ, धुनौली व भगवानपुर मेें 25 केवीए के ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं। शिकायत के बाद भी नहीं बदले गए। इसके अलावा एल एंड टी कंपनी द्वारा लगाए ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं।
विज्ञापन

केस- 2
रामनगर क्षेत्र के ददौरा गांव में लगा ट्रांसफार्मर करीब दस दिन पूर्व फुुंक गया था। ट्रांसफार्मर फुंकने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं। करीब पांच सौ की आबादी प्रभावित है। शिकायत के बाद भी पावर कार्पोरेशन का कोई कर्मचारी देखने तक नहीं पहुंचा।
केस- 3
हैदरगढ़ क्षेत्र में पूरे देवीदासपुर में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर बारह दिन पहले फुंक गया था। गांव के निवासी राजेंद्र, राजू, त्रिलोकी, अशोक, अमर बहादुर आदि ने डीएम से शिकायत करके गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

बाक्स-
रामसनेहीघाट डिवीजन के अधिशासी अभियंता राधेश्याम भास्कर का कहना है कि फुंके ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे। इतनी संख्या में फुंके है इसकी जानकारी नहीं है। जांच कराकर जल्द ही बदलवाए जाएंगे। हैदरगढ़ डिवीजन के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र पांडेय ने कहा जानकारी मिली है, ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा। रामनगर के अधिशासी अभियंता हर्षित श्रीवास्तव का कहना है कि पत्र भेजा गया है, जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें