‘बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर
पुलिस और सरकार संवेदनशील’
क्रासर
- जीजीआईसी देवा में हुआ बाल सुरक्षा व पुलिस छात्र संवाद कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
देवा(बाराबंकी)। बालिकाओं में जब तक असुरक्षा की भावना रहेगी तब तक देश का समुचित विकास नहीं होगा। पढ़ने लिखने के साथ ही बालिकाएं आपने आप को सुरक्षित महसूस करें, इसके लिए सरकार और पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है।
यह बात एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने चाइल्ड लाइन 1098 के तत्वावधान में जीजीआईसी देवा में आयोजित बाल सुरक्षा एवं पुलिस छात्र संवाद कार्यक्रम में व्यक्त किए। आगे एएसपी ने कहा कि मुसीबत में फंसे बच्चों की मदद के लिए चाइल्ड लाइन 1098 सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। किसी भी विषम परिस्थिति में कोई भी बच्चा व व्यक्ति 1098 पर फोन कर मदद ले सकता है। सरकार ने 1090 ऐप लांच किया है जिस पर बालिकाएं किसी प्रकार की समस्या आने पर मदद ले सकती हैं। एएसपी ने जहां आशा ज्योति केंद्र, महिला हेल्पलाइन एवं डायल 100 के बारे में बताया। प्रधानाचार्या सुविद्या वत्स ने कहा कि बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए अपने आप को तैयार रखने के साथ ही हीनभावना त्यागना पड़ेगा।
इस अवसर पर चाइल्ड लाइन के निदेशक राजाराम आर्य, रत्नेश कुमार, कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह, अशोक यादव, आरती यादव, शिक्षिका सुनीता वर्मा, कंचन दुबे, सुनीला कुमारी मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अनामिका वर्मा ने किया। इस अवसर पर कालेज की मेधावी छात्राओं एवं शत-प्रािशत उपस्थिति रहने वाली छात्राओं को एएसपी ने मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के बाद कॉलेज परिसर में एएसपी द्वारा नीम के पौधे भी रोपित किये।