फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल निशान के 18 सेमी ऊपर ठहरी घाघरा

Tue, 11 Aug 2015 11:22 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बढ़ रहा घाघरा का जलस्तर आखिर ठहर गया। मंगलवार की शाम कर्मचारियों ने घाघरा का जलस्तर लाल निशान से 18 सेमी ऊपर नापा गया। जलस्तर ठहरने से घाघरा के तटवर्ती गांवों में कटान की संभावना बढ़ गई है। जिससे ग्रामीणों में दहशत है। प्रशासन भी सतर्क है।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर से घाघरा का जलस्तर ठहर गया। शाम करीब चार बजे कर्मचारियों ने घाघरा का जलस्तर 106.186 मीटर नापा जो लाल निशान से 18 सेमी ऊपर रहा। घाघरा का जलस्तर ठहरने से स्थानीय प्रशासन ने राहत की सांस ली है। लेकिन अब नदी के तटवर्ती गांवों के आसपास कटान का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घाघरा घटेगी तो कटान में तेजी आएगी। कटान की संभावना के चलते ग्रामीणों मेें हड़कंप है। वह कटान को लेकर पूरी तरह से सतर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें