फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टिकट पकड़े गए 174 रेल यात्री

Mon, 17 Aug 2015 10:57 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे द्वारा सोमवार को मल्हौर रेलवे स्टेेशन पर मजिस्ट्रेटी चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें मेमू ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा कर रहे 174 यात्री पकड़े गए। उनसे 7005 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


ट्रेन चेकिंग अभियान पर मल्हौर रेलवे स्टेेशन पर बाराबंकी से लखनऊ के बीच चलने वाली मेमू ट्रेनों में सात मेमू ट्रेनों पर मजिस्ट्रेटी चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 15 सीटीआई सहित कई लोग मौजूद रहे।

सुरक्षा बल भी मौजूद रहा। चेकिंग अभियान में 174 यात्री बिना टिकट पकड़े गए जिनसे 7005 रुपये जुर्माना वसूला गया। कई यात्रियों ने भागने की भी कोशिश की जिन्हें पुलिस कर्मियों ने पकड़ा। मजिस्ट्रेटी चेकिंग से अन्य ट्रेनों के यात्रियों में भी हड़कंप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें