फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच एसडीएम का गैर जनपद तबादला, पांच नए आए

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में तैनात पांच एसडीएम का गैर जनपद तबादला हो गया है जबकि पांच नए एसडीएम भी जिले में आए हैं, जो जल्द ही तैनात होंगे। वहीं पांच बीडीओ को भी यहां से रिलीव कर दिया गया है।
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव नजदीक आते प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले शुरू हो गए हैं। जिले में तैनात हैदरगढ़ एसडीएम एसपी सिंह, सिरौलीगौसपुर एसडीएम संतोष कुमार, रामसनेहीघाट एसडीएम लव कुमार सिंह, एसडीएम न्याययिक पंकज कुमार व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट वीरेंद्र श्रीवास्तव का गैर जनपद तबादला हुआ है।

जबकि देवा, निंदूरा समेत तीन ब्लाकों के बीडीओ भी गैर जनपद भेजे गए हैं। इसके अलावा पीसीएस अधिकारी मुनीश चंद्रा, रामेंद्र सिंह कुशवाहा, हेमंत कुमार, विनोद कुमार यादव व सर्वेश कुमार तिवारी जिले में आए है। अब जल्द ही डीएम उदयभानु त्रिपाठी के द्वारा नवागत एसडीएम को तहसील की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें