फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज पहुंच एसडीएम ने जाना उपद्रव का सच

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज पहुंच एसडीएम
विज्ञापन

ने जाना उपद्रव का सच
क्रास

- सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा पूरा जनेस्मा महाविद्यालय परिसर
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। जनेस्मा कॉलेज के सचिव/एसडीएम सदर अजय द्विवेदी शुक्रवार की देर शाम आए दिन नए-नए विवाद से घिरते जा रहे कॉलेज की सच्चाई जानने पहुंचे। छात्रों के दो गुटों द्वारा किए गए प्रदर्शन के साथ कॉलेज की समस्याओं को जाना। उसके बाद कॉलेज में पठन-पाठन और बेहतर करने के निर्देश दिए तो अराजकतत्वों पर शिकंजा कसने में प्राचार्य का पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी। साथ ही पूरे महाविद्यालय परिसर को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने की बात भी कही।
विज्ञापन

शहर के जनेस्मा कॉलेज आए दिन नए-नए कारनामों के कारण सुर्खियों में बना रहता है। बीते दिनों कॉलेज में छात्रा से छेड़खानी के बाद दो छात्र गुटों में विवाद के बाद एक बार फिर कॉलेज सुर्खियों में आया। और शुक्रवार को दोनों छात्र गुटों ने प्रदर्शन किया और हाईवे जाम भी। इसके बाद कॉलेज सचिव एसडीएम सदर अजय द्विवेदी ने कॉलेज प्राचार्य से बात कर शाम को करीब पौने पांच बजे कॉलेज पहुंचे। एसडीएम से पूरे कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर विवाद की हकीकत जानी। उसके बाद प्राचार्य को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं अराजकतत्वों पर शिंकजा कसने में पूरा सहयोग देने के साथ मुकदमा दर्ज करने की बात कही। एसडीएम ने प्राचार्य डॉ. आर एस यादव से कॉलेज में और शौचालय का निमार्ण की आवश्यकता बताई। वहीं पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने का फरमान सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें