फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा के दोनों ओर पुलिस ने हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल प्लाजा के दोनों ओर पुलिस ने हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन

- दोबारा अतिक्रमण करने पर रिपोर्ट दर्ज करने की दी चेतावनी
फोटो-49
जैदपुर (बाराबंकी)। अहमदपुर टोल प्लाजा पर हाइवे किनारे अतिक्रमण को पुलिस, टोल कर्मचारी व राजस्व के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने हटवा दिया। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की चेतावनी दी गई। कई अतिक्रमणकारी टीम को देख भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

जैदपुर थाना क्षेत्र के हाइवे पर अहमदपुर टोल प्लाजा के दोनों ओर सौ मीटर दूरी पर खुले होटल, दुकानें आदि से फैले अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान में जैदपुर थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह, चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह, टोल कर्मचारी व राजस्व के अधिकारी भी शामिल रहे। एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव व राजेंद्र मौर्य ने सड़क किनारे खड़े वाहनों की जांच की। इस दौरान टीम की सख्ती देख वाहन चालक व ठेला वाले भाग खड़े हुए। पटरी से सटे खुले होटल संचालकों को होटल सड़क से उचित दूरी पर बनाने व वाहनों को खड़े न होने देने की नसीहत दी। कहा कि दोबारा अतिक्रमण हुआ तो संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें