फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठे तथ्यों के सहारे सरकारी कर्मियों को शोषण करने वाले पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी अफसर बन सरकारी कर्मियों का शोषण करने वाले पर केस
विज्ञापन

- जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी ने नगर कोतवाली में दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। अपने निजी स्वार्थ के लिए स्वयं को पहले गर्वमेंट ऑफ इंडिया के स्टील कन्ज्यूमर्स का मेम्बर बताकर अधिकारियों व कर्मचारियों का शोषण करने वाले पर जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी अनामिका सिंह ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शहर के सत्यप्रेमीनगर निवासी कमल सिंह चंदेल ने 27 सितम्बर 2016 को सूचना अधिकार अधिनियम के तहत एक सूचना मांगी। जिसमें खुद को गर्वमेंट ऑफ इंडिया के स्टील कन्ज्यूमर्स का मेम्बर बताया। उसके बाद अधिकारियों व कर्मचारियों का शोषण करने लगा। इस बारे में मिनस्ट्री ऑफ स्टील से बात की गई तो कोई मेम्बर न होने की बात सामने आई। उसके बाद हाल में ही स्वयं को सोशल वर्कर बताते हुए कमल सिंह चंदेल ने मुख्यमंत्री के यहां शिकायत की है। ऐसे झूठे तथ्यों के सहारे अधिकारियों व कर्मचारियों का शोषण करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें