फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुपति प्रिय भक्तं वातजातं नमामि..

विज्ञापन
विज्ञापन
रघुपति प्रिय भक्तं वातजातं नमामि...
विज्ञापन

बाराबंकी। लाल देह लाली लसे अरु धर लाल लंगूर.. व हनुमान चालीसा पाठ के स्वर भोर पहर से ही मंदिरों में गूंज उठे। हनुमान जयंती पर भोर से ही मंदिर जाने वाले मार्गों पर भक्तों की भीड़ दिखाई देने लगी। मंदिर पहुंचे भक्तों ने बजरंगबली के दर्शन कर उनका आशीर्वाद व प्रसाद लिया। घंटे घड़ियाल की आवाज के बीच मंदिरों में बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर बुधवार को मंदिरों में सुबह और शाम भक्तों की भीड़ लगी रही। भोर पहर से ही मंदिरों में हनुमान चालीसा व भक्तिगीतों गूंजते रहेा। दीपोत्सव की तैयारी के बीच लोगों ने समय निकाला और मंदिर पहुुंचे भक्तों ने हनुमान चालीसा व सुंदर कांड का पाठ किया तो कुछ भक्तों ने माला फूल व प्रसाद अर्पित कर जयकारे लगाए। घंटा घड़ियाल के बीच जय हनुमान के जयकारों व भक्तिगीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। धनोखर मंदिर को फूलों से सजाया गया। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के चरणों में माथा टेक कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। शहर के धनोखर मंदिर, नागेश्वरनाथ मंदिर, ब्रह्मचारी मंदिर, हैदरगढ़ स्थित विजई हनुमान मंदिर समेत सभी मंदिरों में सुबह व शाम पहुंच कर भक्तों ने पूजा अर्चना की। ग्रामीण अंचलों में भी मंदिरों में घंटा घड़ियाल की गूंज के बीच पवनसुत की पूजा अर्चना कर भक्तों ने जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें