फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकडी लदी डीसीएम पकड़ी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लकड़ी लदी डीसीएम पकड़ी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। वन विभाग की मिली भगत से रामसनेहीघाट में प्रतिबंधित पेड़ो की अवैध कटान थमने का नाम नही ले रही है। शनिवार की देर रात महुआ के कई पेड़ के काटे जाने की सूचना कोतवाल को मिली।

पुलिस की छापेमारी में लकड़ी लदी मिनी डीसीएम मिली। इस मामले में ठेकेदार पवन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वन रेंज रामसनेहीघाट के भुडेहरी गांव में शनिवार की रात महुवा के पेड़ो की कटान अवैध रुप से की जा रही थी। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी। मगर, पहले से ही सेटिंग-गेटिंग के कारण कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाल ब्रजेश चंद्र तिवारी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापा मारा तो मौके से लकड़ी लदी एक डीसीएम मिली। अंधेरे का फायदा उठाकर ठेकेदार व मजूदर भाग गए। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर ठेकेदार पवन के खिलाफ केस दर्ज किया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें