बाराबंकी। डीएलएड प्रशिक्षण 2023 बैच के तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं की चल रही परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को तीन पालियों में हुई परीक्षा में 17 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। प्रथम पाली में विज्ञान तथा द्वितीय पाली गणित तथा तृतीय पाली में सामाजिक अध्ययन की परीक्षा हुई। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और नकल विहीन परीक्षा कराए जाने को लेकर तीनों परीक्षा केंद्रों पर एक-एक पर्यवेक्षक की ड्यूटी लगाई गई है।
परीक्षा प्रभारी आरपी यादव ने बताया कि सचल दल प्रभारी एवं टीम वरिष्ठ प्रवक्ता अमित कुमार यादव, आनंद कुमार, गीतांजलि सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केद्र जीजीआईसी नगर में 310 में से 303, राजकीय इंटर कॉलेज बरौली जाटा में 405 में से 398, अजीमुद्दीन इंटर कॉलेज में 435 में से 432 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा में हिस्सेदारी की। (संवाद)