फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 17 मतदान केंद्र व आठ मतदेय स्थल बढ़े

Fri, 17 Jul 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मतदेय स्थलों के विभाजन को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में डीएम ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। इसमें नवीन मतदेय स्थलों के गठन और अनुपयुक्त भवनों को सुविधायुक्त स्थानों पर स्थानांतरित करने के प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श कर सुझाव व आपत्तियां मांगी गईं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मतदाताओं, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों की सुगमता के लिए 1,200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों का विभाजन कर नए स्थल गठित किए जा रहे हैं। वर्तमान में जिले में 2,870 मतदेय स्थल एवं 1,704 मतदान केंद्र संचालित हैं।
नए प्रस्तावों के तहत आठ नए मतदेय स्थलों व 17 नए मतदान केंद्रों के गठन तथा 117 मतदेय स्थलों व 10 मतदान केंद्रों के भवन परिवर्तन की तैयारी है। इसके बाद जिले में कुल 2,770 मतदेय स्थल और 1,711 मतदान केंद्र हो जाएंगे।
विज्ञापन

विधानसभावार प्रस्तावों के तहत कुर्सी में पांच नए मतदेय स्थल, 14 मतदान केंद्र व सात भवन परिवर्तन, रामनगर में एक नया मतदेय स्थल, बाराबंकी में एक नया मतदेय स्थल व दो भवन परिवर्तन, जैदपुर में एक मतदेय व एक मतदान केंद्र भवन परिवर्तन, दरियाबाद में दो मतदान केंद्र भवन परिवर्तन, रुदौली में एक नया मतदेय स्थल तथा हैदरगढ़ में एक मतदेय व दो मतदान केंद्र भवन परिवर्तन प्रस्तावित हैं। बैठक में विधायक दिनेश रावत और एडीएम निरंकार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें