बागपत में निशाना लगाएंगे जिले तीरंदाज
क्रासर
- जिला स्तरीय खिलाड़ियों का हुआ चयन
फोटो-8
अमर उजाला ब्यूूरो
बाराबंकी। सितंबर में बागपत जिले में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रविवार को जिला स्तरीय खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी बागपत में अपना लक्ष्य साधेंगे।
गोंडा रोड स्थित बाबा गुरुकुल एकेडमी में सब जूनियर तीरंदाजी बालक बालिका वर्ग में चयन ट्रायल्स किया गया जिसमें 13 बालिकाएं व 19 बालक वर्ग के कुल 32 प्रतिभागियों नें प्रतिभाग किया। चयनित टीम 29-30 सितंबर को जनपद बागपत में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। तीरंदाजी संघ के सचिव व प्रशिक्षक एमपी सिंह ने बताया कि चयन ट्रायल प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग में अखिल वर्मा, विनायक शुक्ल, अनुभव जयसवाल, आर्यन गुप्ता एवं बालिका वर्ग में नैंसी सिंह, अपेक्षा वर्मा, रितु का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी 29-30 सितंबर को बागपत जिले के बाड़ौत में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। नेशनल गेम में प्रतिभाग कर चुके तीरंदाज आनंद वर्मा ने खिलाड़ियों के बीच शूट आउट कराकर चयन प्रक्रिया पूरी की। मौके पर निर्णायक मंडल के सुधीर गुप्ता, मनीषा श्रीवास्तव, आनंद वर्मा समेत अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।