फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निंदूरा ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर भाजपा के विजय की विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। ब्लॉक प्रमुख पद पर शनिवार को हुए उप चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय कुमार शुक्ला ने सपा समर्थित प्रत्याशी कुलदीप शुक्ला राजन को 10 मतों से पराजित कर विजय हासिल की। परिणाम घोषित होते ही भाजपा समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए थे।
विज्ञापन



मालूम हो कि नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख विजय शुक्ला द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लगा गया था। इसके बाद मामला कोर्ट में जाने के बाद चुनाव कराने के निर्देश जारी हुए थे। जिसके बाद सपा व भाजपा समर्थित दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन कर अपनी-अपनी जीत का दावा ठोंका था। लेकिन सपा समर्थित प्रत्याशी कुलदीप शुक्ला पर भाजपा समर्थित विजय शुुक्ला भारी पड़ते नजर आए।


114 बीडीसी सदस्य वाले इस ब्लॉक में शनिवार को हुए चुनाव में सभी सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें विजय शुक्ला को 62 तो कुुलदीप शुक्ला को 52 मत हासिल हुए। सुबह 11 बजे से शुरू हुए मतदान तीन बजे तक चला। तीन बजे से मतपत्रों की गिनती शुरू हुई। करीब आधा घंटे के बाद एआरओ पंकज सिंह द्वारा विजय कुमार शुक्ला को 10 मतों से विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन



विजय शुक्ला की जीत की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान मौके पर पहुंची सासंद प्रियंका सिंह रावत व अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें