फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरबानी स्थल चिन्हित, नदी, नाला व तालाब में मलबा फेंका तो दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्बानी स्थल चिन्हित, मलबा
विज्ञापन

फेंका तो दर्ज होगा मुकदमा
- जिले में चिन्हित किए गए 96 कुर्बानी व 516 नमाज स्थल
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। बकरीद के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दिया है। शनिवार की रात सीएम योगी ने भी इसके लिए वीसी के माध्यम से अफसरों को निर्देश दिया। सीएम के आदेश के मुताबिक पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद प्रबंध किए है। इसके साथ ही जिले मेें होने वाली कुरबानी व नमाज स्थल का चिन्हीकरण कर पुलिस वहां का निरीक्षण कर रही है। बकरीद में कुरबानी से निकलने वाला मलबा नदी, नाला व तालाब में फेंकने पर प्रतिबंध लगाया गया है। यदि कोई ऐसा करेगा तो एसपी ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही है। इसके साथ ही खुले मेें कुरबानी व मांस लेकर जाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन

एसपी वीपी श्रीवास्तव के मुताबिक बकरीद के मौके पर इस बार जिले में 96 जगहों पर कुरबानी होने के साथ 516 मस्जिद व ईदगाह में नमाज होगी। पुलिस द्वारा प्रत्येेक मस्जिद के इमाम व मंदिरों के पुजारी से भी बात की जा रही है। सभी मंदिरों में पुजारियों को रात में भी रूकने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही पुलिस मित्र भी सक्रिय रहकर प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें