पांच दिन 5 घंटे रोज कटेगी बिजली
बाराबंकी। एनएच के चौड़ीकरण के चलते पांच दिन तक रोज पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
अधिशासी अभियंता आरके श्रीवास्तव ने बताया कि नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के कारण विद्युत लाइन शिफ्ट किए जाने के लिए विद्युत उपकेंद्र पल्हरी से जुड़ी 11 केवी औद्योगिक पोषक की विद्युत आपूर्ति 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।
..........................----------------