फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सजेगी कवियों व शायरों की महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
आज सजेगी कवियों व शायरों की महफिल
विज्ञापन

बाराबंकी। हर वर्ष की तरह इस बार भी शहर के ऑडिटोरियम में देश विदेश के जाने माने कवियों व शायरों की महफिल सजेगी। इस साहित्यिक कार्यक्रम में कई नामचीन शायर व कवि अपने कलाम व कविताओं से श्रोताओं को आनंदित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार की देर शाम को तैयारियों का अंतिम रूप दे दिया गया।
बताते चलें कि सांझी विरासत संस्था ऐतिहासिक कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन करता चला आ रहा है। इसी क्रम में आज देरशाम शहर के आडिटोरियम में संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश विदेश के जाने कवि व शायर भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक परवेज अहमद ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स-
यह शायर व कवि करेंगे शिरकत
आज सजने वाली महफिल में प्रसिद्घ शायर व कवियों में वसीम बरेलवी, ताहिर फराज, नईम अख्तर खादमी, प्रमोद तिवारी, आलोक श्रीवास्तव, अजम शाकरी, इमरान प्रतापगढ़ी, सबा बलरामपुरी, हामिद भुसावली, अंजनी कुमार शेष, मिसम गोपालपुरी, उस्मान मिनाई, प्रियांशु गजेंद्र, शरफ नानपारवी, नदीम फारुख समेत कई नामचीन शायर व कवि भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें