फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन हुई ऑनलाइन से 63 रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन हुई ऑनलाइन से 63 रजिस्ट्री
विज्ञापन

बाराबंकी। वकीलों की हड़ताल के बाद 24 दिन बाद शुरू हुई ऑनलाइन रजिस्ट्री व्यवस्था के तहत जिले में 63 रजिस्ट्री हुई। नई व्यवस्था को लेकर विभाग व उससे जुडे वकील व दस्तावेज नवीस नई प्रक्रिया को समझने मेेें जुटे रहे। जिसके कारण ऑफ लाइन की तुलना में बृहस्पतिवार को हुई रजिस्ट्री की संख्या कम रही।
जिले के सदर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय समेत तहसील मुख्यालय पर 6 रजिस्ट्री कार्यालय है। जिसमें पहले दिन ऑनलाइन रजिस्ट्री को लेकर विलम्ब से काम शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे से शुरू हुई ऑनलाइन रजिस्ट्री शाम 5 बजे तक हुई। उसके बाद साइड बंद हो गई। सदर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में बृहस्पतिवार को पहली रजिस्ट्री करा आरती गुप्ता ऑनलाइन रजिस्ट्री की गवाह बनी। पहले दिन 82 रजिस्ट्री के 82 आवेदन आए थे। जिसमें से 70 ने अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए। जिसमें से प्रेरणा-3 वर्जन से 25 रजिस्ट्री हुई। जिसमें से शाम 5 बजे तक 4 के प्रिंट आउट निकाल कर दिए गए। इसी प्रकार रामनगर में 12, रामसनेहीघाट में 13, सिरौलीगौसपुर व हैदरगंढ में 5-5 व फतेहपुर में सबसे कम 5 रजिस्ट्री हुई। ऑनलाइन व्यवस्था की जानकारी के अभाव में आवेदन करने वाले अधिकांश लोगों की रजिस्ट्री नही हो सकी। जिन्हे निराश होकर वापस लौटना पड़ा हालांकि उन्हें शुक्रवार को बुलाया गया है। जिसके बाद अधिवक्ता श्रवण कुमार, महेंद्र, ध्रुव, आदि रजिस्ट्रार बीके यादव से मिलकर व्यवस्था को लेकर अपनी समस्या बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी स्टांप बाराबंकी ए.के सिंह का कहना है कि, पहले दिन पूरे जिले में 63 रजिस्ट्री ऑनलाइन हुई। विभाग के कर्मचारियों व वकील तथा दस्तावेज नवीस को नई व्यवस्था के संबंध में जानकारी न होने के कारण रजिस्ट्री कराने में समय लग रहा है। सोमवार से रजिस्ट्री की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें