फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर यूपी100 के दो सिपाही व एक दरोगा लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही पर यूपी100 के दो सिपाही व एक दरोगा लाइन हाजिर
विज्ञापन


हैदरगढ़ (बाराबंकी)। जनता से अभद्र व्यवहार व काम में लापरवाही बरतने पर यूपी 100 के दो सिपाहियों व एक दरोगा को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।
सुबेहा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की एक महिला ने बुधवार रात मारपीट होने की सूचना यूपी 100 पुलिस कर्मियों को दिया था। जिसके बाद मौके पर पहुंची पीआरवी 1721 के पुलिस कर्मियों ने गांव में लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया। यहां के स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी पुलिस कर्मियों पर काम में लापरवाही व गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया व इसकी शिकायत एसपी से की थी। जिसके बाद एसपी ने पीआरवी पर तैनात रहे एसआई लड्डन खां व सिपाही नन्हेलाल व अशोक सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस कर्मियों को लगातार बताया जाता है कि जनता से बेहतर तालमेल रखकर काम करें। कहा जो काम में लापरवाही व अच्छा व्यवहार नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें