फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 स्थानों पर कटी केबिल, 4 घंटे बाधित रही संचार सेवांए

विज्ञापन
विज्ञापन
3 स्थानों पर कटा केबल, 4 घंटे बाधित रही संचार सेवांए
विज्ञापन


बाराबंकी। तीन स्थानों पर ओएफसी केबल कटने से शहर में बुुधवार को 4 घंटे तक मोबाइल व ब्रॉडबैंड सेवांए बाधित रहीं। काफी मशक्कत के बाद फैजाबाद से सुल्तानपुर बाया रायबरेली से आरटीडीसी सेंटर लखनऊ से जोड़कर संचार सेवा बहाल हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर बाद देवा-चिनहट मार्ग, लखनऊ-सुल्तानपुर व रायबरेली मार्ग पर निर्माण कार्य को लेकर बीएसएनएल की ओएफसी केबल कट गया। जिसके बाद मोबाइल फोन से नेटवर्क गायब हो गए तो ब्रॉडबैंड भी नेटवर्क न आने से शो-पीस बन गए। जिसको लेकर लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। जिसे दूर करने के लिए जेटीओ ट्रांसमिशन सुनील जायसवाल व मंडल अभियंता इंदर सिंह तथा जेटीओ सियाराम ने काफी मशक्कत की। जेटीओ ट्रांसमिशन ने कई जिले के बीएसएनएल अधिकारियों से बात की तब जाकर संचार सेवाएं शुरू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें