फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: परीक्षा केंद्रों की सूची से हटाए गए 16 कॉलेज

Thu, 28 Dec 2023 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए केंद्रों में बड़ा फेरबदल किया गया है। पूर्व में बनाए गए 117 परीक्षा केंद्रों में से 16 केंद्रों को आपत्तियाें के आधार पर हटा दिया गया है, जबकि इनके स्थान पर नए केंद्रों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन



बोर्ड की ओर से इन परीक्षा केंद्रों पर 30 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियां आने के बाद उनका निस्तारण कराकर अंतिम सूची जारी की जाएगी। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार छह केंद्र कम किए गए हैं। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व में प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर करीब 90 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं, जिसका निस्तारण जिला स्तरीय समिति की ओर से करते हुए बोर्ड को रिपोर्ट भेज दी गई थी। बोर्ड की ओर से नए सिरे से जारी की गई सूची पर 20 दिसंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी।
विज्ञापन






ये परीक्षा केंद्र हटे
सिटी इंटर कॉलेज बाराबंकी
एसजे बक्स हायर सेकेंडरी स्कूल सरैंया तेजवापुर
चंद्रशेखर इंटर कॉलेज रसौली
बसंतकांति इंटर कॉलेज टिकैतनगर
बीडीपीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज रामनगर
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सनौली
राजकीय हाईस्कूल पूरेडलई
आरए इंटर कॉलेज हुसैनाबाद
अबसार हाईस्कूल महमूदाबाद
राजकीय हाईस्कूल कबूलपुर
राजकीय हाईस्कूल हसनपुर टांडा
एलएनआरपी इंटर कॉलेज धधौरी
राजकीय हाईस्कूल दानापुर कयामपुर दरियाबाद
राजकीय हाईस्कूल काजी बेहटा
पायनियर चिल्ड्रेन एकेडमी सुरुद्दीननपुर
चंद्रचूड़ शुक्ल पब्लिक इंटर कॉुलेज अशोकपुर चाचूसराय






ये नए केंद्र बने
सर्वोदय इंटर कॉलेज विशुनपुर
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाराबंकी
यूनिवर्सल गर्ल्स इंटर कॉलेज कोटवासड़क
आरएसएसएस इंटर कॉलेज टिकरिया सैदखां
श्रीराम अभिलाष स्मारक माध्यमिक विद्यालय नसीपुर
एसएसएल इंटर कॉलेज औरेला सैदनपुर
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रामसनेहीघाट
वारिस चिल्ड्रेन एकेडमी इंटर कॉलेज फतेहपुर
जेपी मेमोरियल इंटर कॉलेज सफदरगंज
डीटीएच इंटर कॉलेज उदवंतनगर
बीआरजीपी इंटर कॉलेज बरैया सूरतगंज
ओम विद्या ज्योति पब्लिक इंटर कॉलेज तिंदौला
विद्या पब्लिक इंटर कॉलेज हिम्मतपुर सोहावां
अयोध्या प्रसाद वर्मा मेमोरियल इंटर कॉलेज पूरेचरई कोटवासड़क
श्रीकृष्णा गुलाबदेई इंटर कॉलेज साहबपुर
आरआर इंटर कॉलेज मसूदपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें