प्रभारी मंत्री 22 को करेंगे ग्रामीणों से बातचीत
बाराबंकी। जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान 22 जून को दोपहर बाद निरीक्षण भवन पहुंचेंगे। जिला प्रशासन के मुताबिक शाम चार बजे ग्राम पंचायत ढकौली में आयोजित बैठक में जल संरक्षण/जल संचयन के जागरूकता कार्यक्रम एवं झबरा तालाब के जीर्णोद्धार के लिए श्रमदान कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान ग्रामीणों के साथ बातचीत भी करेंगे।