फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पूर्व बीएसए व दो लेखाधिकारियों को नोटिस, बीएसए निदेशालय तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन पूर्व बीएसए व दो लेखाधिकारियों को नोटिस, बीएसए निदेशालय तलब
विज्ञापन

बाराबंकी। 4.84 करोड़ रुपये के एमडीएम घोटाले में लिपिक की गिरफ्तारी व 21 लाख रुपये की बरामदगी के साथ पुलिस की जांच तेज हो गई है। सोमवार को एसपी ने जिले के तीन पूर्व बीएसए व दो लेखाधिकारियों को नोटिस भेजकर बयान के लिए तलब किया है। उधर, इस मामले में बीएसए को पत्रावली के साथ निदेशालय में मंगलवार को बुलाया गया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

नगर कोतवाली में 28 दिसम्बर 2018 को बीएसए की ओर से दर्ज कराए गए एमडीएम घोटाले से संबंधित केस में गत 17 मई को पुलिस ने बीएसए कार्यालय के प्रधान लिपिक अखिलेश शुक्ला को गिरफ्तार किया। अखिलेश के आजाद नगर स्थित आवास से करीब 21 लाख रुपये भी बरामद किए गए। इससे पहले इसी केस में एमडीएम के जिला समन्वयक राजीव शर्मा के निजी कम्प्यूटर ऑपरेटर रहीमुददीन, साधना, रोजी व रघुराज की गिरफ्तारी को चुकी थी। इनके निजी खातों में एमडीएम के 4 करोड़ 84 लाख रुपये भेजकर निकाले गए थे।
विज्ञापन


अखिलेश शुक्ला की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को एसपी अजय साहनी ने वर्ष 2013 से शुरू हुए एमडीएम घोटाले की अवधि में जिले में तैनात तीन बीएसए व दो लेखाधिकारी को नोटिस भेजकर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। वहीं बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बीएसए वीपी सिंह को एमडीएम घोटाले की पूरी पत्रावली के साथ मंगलवार को मुख्यालय तलब किया है। इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। गौरतलब हो कि वीपी सिंह ने ही घोटाले के संबंध में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

गिरफ्तार प्रधान लिपिक के निलंबन की भेजी आख्या
बीएसए वीपी सिंह ने बताया कि एमडीएम घोटाले में गिरफ्तार प्रधान लिपिक अखिलेश शुक्ला के निलंबन की आख्या अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) इलाहाबाद को भेज दी गई है। बीएसए वीपी सिंह ने अपनी आख्या के साथ अखिलेश शुक्ला की गिरफ्तारी के साथ पुलिस अधीक्षक के प्रेस नोट की प्रति भी भेजी है। बीएसए ने बताया कि 24 घंटे तक पुलिस कस्टडी में रहने पर कर्मचारी स्वत: निलंबित मान लिया जाता है। निलंबन का आदेश अपर निदेशक स्तर से जारी किया जाएगा। इसके साथ ही अखिलेश शुक्ला का चार्ज दूसरे लिपिक को देते हुए अभिलेखों की फाइलिंग के लिए तीन बीईओ की एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी में बीईओ मसौली आलोक सिंह, हैदरगढ़ के आरके द्विवेदी व दरियाबाद के बीईओ मुकेश कुमार को शामिल किया है।
विज्ञापन



बेसिक शिक्षा विभाग में 2013 के बाद हुए एमडीएम घोटाले में प्रधान लिपिक की गिरफ्तारी के बाद इस दौरान जिले में तैनात तीन बीएसए व दो लेखाधिकारियों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा है।
-आरएस गौतम, एएसपी उत्तरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें