फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 155 वाहनों का चालान, सात वाहन सीज

Thu, 15 Jan 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
हैदरगढ़ एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की जांच करते यात्री एवं मालकर अधिकारी रवि चंद्र त्यागी व टीम। 
विज्ञापन
बाराबंकी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग व यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। प्रवर्तन टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग कर नियमों के उल्लंघन पर कुल 155 वाहनों का चालान किया, जबकि सात वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान सीट बेल्ट न पहनने, रांग साइड ड्राइविंग, रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप की कमी, एचएसआरपी नंबर प्लेट न होने सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पाए गए। यात्री एवं मालकर अधिकारी रवि चंद्र त्यागी ने हैदरगढ़ एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की जांच की, जहां नियमों का उल्लंघन करने पर नौ वाहनों का चालान किया गया। वहीं, एआरटीओ प्रशासन की अगुवाई में प्रवर्तन टीम ने हाईवे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 24 वाहनों का चालान किया गया तथा सात वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई। शहर क्षेत्र में भी यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती दिखाई गई। यातायात निरीक्षक रामयतन यादव द्वारा रामनगर तिराहा, पल्हरी चौराहा, नाका चौराहा और पटेल तिराहा पर चलाए गए अभियान में 122 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान दोपहिया व चारपहिया चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें