फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अध्यक्ष के 152 और सदस्यों के 1164 पर्चे वैध

Wed, 26 Apr 2023 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को पर्चों की जांच की गई। कई स्थानों पर दावेदारों ने जांच के दौरान विरोध भी जताया तो अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत कराया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष पद के 152 और सदस्य के 1164 पर्चे वैध पाए गए। अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा उम्मीदवार रामसनेहीघाट और सबसे कम सिद्वौर में हैं। अब 27 को नाम वापसी के बाद स्थिति साफ होगी कि कितने प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। इस दौरान जांच कक्षों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। वहीं, नामांकन पत्रों की जांच के बाद सिद्धौर में सबसे कम पांच और रामसनेहीघाट नगर पंचायत में सबसे ज्यादा 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।नामांकन पत्रों की जांच का कार्य सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। अधिकारियों ने नामांकन पत्रों की जांच का कार्य शुरू किया तो कई नामांकन स्थलों के बाहर दावेदारों ने प्रपत्रों को लेकर विरोध जताया। इस पर अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद नगर पालिका परिषद नवाबगंज में अध्यक्ष पद के सभी 13 पर्चे जांच में वैध पाए गए। इसके अलावा देवा में नौ, जैदपुर में 11, सतरिख में नौ, बंकी में 13, फतेहपुर में 15, बेलहरा में 11, रामनगर में सात, टिकैतनगर में सात, रामसनेहीघाट में 20, दरियाबाद में सात, सिद्वौर में पांच, सुबेहा में दस और हैदरगढ़ नगर पंचायत में 15 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए थे। जांच में सभी के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। जिन लोगों ने दो सेट जमा किए थे उन्हें समाहित कर दिया गया। उपजिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कितने उम्मीदवार मैदान में बचेंगे यह नाम वापसी के बाद ही साफ हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें