फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे जाम रहा अयोध्या हाईवे, गर्मी से स्कूल बस में बेहोश हुए चार छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच घंटे जाम रहा अयोध्या हाईवे, स्कूल बस में बेहोश हुए चार बच्चे
विज्ञापन

रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। नारायणपुर बड़ेला के पास बुधवार को आयोजित गठबंधन की रैली में शामिल होने वाले वाहनों के चलते भिटरिया चौराहे पर जाम लग गया। स्कूल छूटने के बाद दोपहर में कई स्कूली वाहन भी काफी देर तक जाम में फंसे रहे।

भीषण गर्मी के चलते एक स्कूल की बस में सवार चार बच्चे रवि, शिवांगी, सीमा व रीमा बेहोश हो गई। बस में उनके गिरने पर जानकारी चालक व अन्य लोगों को हुई तो छात्र-छात्राओं को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनको घर भेज दिया गया है। इसी दौरान मरीज को बाराबंकी ले जा रही 108 की एंबुलेंस भी घंटों जाम में फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस को निकाला जा सका। अयोध्या राजमार्ग पर वाहन चालकों को करीब पांच घंटे तक जाम से जूझना पड़ा। राजमार्ग पर दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक जाम लगने से सैकड़ों वाहन चालकों को परेशानी हुई। सभा के बाद लौट रहे एक समर्थक की बाइक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें