फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी ड्यूटी के लिए 21 हजार कर्मचारियों का डाटा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लोकसभा चुनाव का बिगुल भले ही अभी न बजा हो लेकिन चुनावी तैयारियां को अमली जामा पहनाया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर चुनावी ड्यूटी के लिए 21 हजार कर्मचारियों को डाटा फीड किया गया है। उधर डाटा फीड होने के बाद कुछ कर्मचारी ड्यूटी कटवाने के लिए अभी से ही प्रयास में लग गए है। महिला कर्मचारी जहां छोटे बच्चों की समस्या बता रही हैं वहीं पुरुष कर्मचारी बीमारी का बहाना बता रहे हैं।
विज्ञापन



आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल अगले सप्ताह बजने की उम्मीद है। इसके पहले निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने चुनावी ड्यूटी के लिए आयोग के पोर्टल पर करीब 21 हजार कर्मचारियों का डाटा विभागवार फीड कराया है। इनमें केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारी व कर्मचारी शामिल किए गए हैं। इस डाटा से आयोग चुनाव कराने के लिए अलग-अलग विधान सभावार कर्मचारियों की छंटनी करेगा। और इसके बाद रेंडमाइजेंशन कर इसकी सूचना अफसरों व संबंधित कर्मचारियों को मिलेगी।

ड्यूटी से मुक्ती के लिए प्रयास शुरू
पोर्टल पर चुनावी ड्यूटी के लिए कर्मचारियों का डाटा अपलोड होने के बाद कर्मचारियों ने इससे बचने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रशासन की ओर से मतदान कार्मिकों की व्यवस्था की जिम्मेदार नोडल अधिकारी के रुप में मुख्य विकास अधिकारी आईएएस मेधा रूपम को दी गई है। संबंधित कर्मचारी ड्यूटी करने से बचने के लिए सीडीओ कार्यालय के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं। महिला कर्मचारी जहां अपने नौनिहालों के साथ प्रार्थना पत्र लेकर पहुंच रही हैं वहीं पुरुष कर्मचारी बीमारी का बहाना लेकर गुुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें