फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए सीतापुर के युवक का तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल गए युवक का तालाब में उतराता मिला शव
विज्ञापन



बाराबंकी। ससुराल गए एक युवक का शव तालाब में उतराता मिला है। बताया जा रहा है कि युवक ने ससुरालीजनों से विवाद के चलते खुद ही तालाब में कूदकर जान दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।


सीतापुर के थाना महमूदाबाद के ग्राम घुरेरा निवासी राजू की शादी घुंघटेर थाना क्षेत्र के हाजीपुर निवासी बलराम की पुत्री से दो वर्ष पहले हुई थी। शुक्रवार को राजू अपनी ससुराल गया था। बताया जा रहा है कि ससुरालीजनों से विवाद के बाद देर रात राजू घर से निकला और गांव के पास के तालाब में कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसकी जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका पता नहीं लग सका। इस बीच शनिवार शाम तालाब में उसका शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि, मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें