फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 ग्राम चरस के साथ गाजियाबाद का तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरस के साथ गाजियाबाद का तस्कर पकड़ा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। शहर कोतवाली पुलिस ने गाजियाबाद जिले के रहने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 150 ग्राम चरस बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शहर कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया शनिवार की रात ओमप्रकाश निवासी 60 पीनागड़ी थाना कोतवाली नगर जनपद गाजियाबाद व स्थानीय पता झुग्गी झोपड़ी थाना चिनहट जनपद लखनऊ को ग्राम मोहम्मदपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 150 ग्राम चरस बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसको जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------------
बीस लीटर शराब समेत चार गिरफ्तार
बाराबंकी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र की पुलिस ने बीस लीटर शराब बरामद करने के साथ ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हैदरगढ़ पुलिस द्वारा रमेश निगम निवासी ग्राम ओंखडी थाना देवा को अकन्दपुर चौराहे से गिरफ्तार कर उसके पास से 10 लीटर शराब बरामद किया गया। जबकि थाना बड्डूपुर पुलिस द्वारा प्रमोद कुमार निवासी बडागांव को पकड़कर पांच लीटर और मायाराम निवासी ग्राम सैदापुर के पास से पांच लीटर शराब बरामद की गई है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें