सभासदों ने की तालाब पाटने की शिकायत
हैदरगढ़ (बाराबंकी) । कस्बे में बछरांवा मार्ग पर तालाब को पाटने की शिकायत सभासदों ने मुख्यमंत्री से की। बीते कई वर्ष से तालाब की भूमि को निजी संपति दर्शाकर पाटने की कोशिश की जा रही हैै। शुक्रवार को कस्बा के सभासद अय्यूब, कालिका प्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश सिंह चौहान, शिवदेवी, उमर हाशमी, पंकज अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर बछरांवा मार्ग के तालाब में पाटी गई मिट्टी निकाले जाने की मांग की है। इन लोगो ने कहा बछरांवा मार्ग के निकट कई बीघा तालाब की भूमि बीते चार वर्ष से विवादित है। तालाब पाटे जाने की शिकायत पर हर बार प्रशासन मिट्टी डालने पर रोक लगा देता है लेकिन पारदर्शिता की कमी के कारण धीरे धीरे करके तालाब समतल हो रहा है। तालाब में कई वार्डो का बारिश का पानी जमा होता है।