फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में हड़ताल से भटकते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में हड़ताल से भटकते रहे लोग
विज्ञापन

बाराबंकी। एआरटीओ कार्यालय में मंगलवार को भी हड़ताल जारी रही। इस बीच डीएल व वाहनों का रजिस्ट्रेेशन कराने आए लोगों को लौटना पड़ा। कार्यालय के बाहर लगे दलाल लोगों की फाइलें तैयार कर कार्य शुरु होने पर काम कराने का आश्वासन देते रहे। सभी कर्मचारी लखनऊ आरटीओ कार्यालय में हुए बवाल के बाद कर्मचारियों पर दर्ज फर्जी रिपोर्ट को वापस लिए जाने को लेकर लामबंद हैं।
प्रदेश संघ के आवाहन पर जिले के एआरटीओ कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने मंगलवार को भी हड़ताल जारी रखी। सतरिख कस्बे से डीएल बनवाने आए मालिक राम ने बताया कि हड़ताल होने की जानकारी होने से वापस लौट रहा था कि एक दलाल ने कहा कि फाइल तैयार करा लो बाकी कार्य हड़ताल खत्म होते ही करा दिया जाएगा। फाइल तैयार कर फीस जमा कर दी है। उसके साथी आशीष ने भी अपनी कागजी कार्रवाई पूरी कराने की बात कही। उमरा देवी से आए अभय कुमार व दरामपुर निवासी विनय कुमार हड़ताल होने से वापस लौट गए। सिहाली निवासी राम प्रकाश ट्रैक्टर की आरसी लेने आए थे इन्हें भी वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्भागीय निरीक्षक प्राविविधक एसके गुप्ता ने बताया कि, हड़ताल की वजह से कार्य ठप है। दो दिन से लर्निंग व डीएल के साथ ही वाहनों के पंजीकरण का कार्य नहीं हो पा रहा है। हड़ताल समाप्त होने पर कार्य शुरु होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें