फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं लगा तेंदुआ का सुराग , दहशत बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमावर्ती इलाके में तेंदुआ की दहशत बरकरार
विज्ञापन

नहीं लगा तेंदुआ का सुराग, रात में रतजगा कर रहे स्थानीय लोग
जांच के लिए भेजा गया पदचिन्ह का सैंपल

बाराबंकी। चार दिनों से शहर के सीमावर्ती इलाके में तेंदुआ की दहशत बरकरार है। वन विभाग की टीम ने रविवार रात कांबिंग भी की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों ने रतजगा किया। वन विभाग की कार्रवाई पगचिन्हों तक की सीमत है। पीओपी में लिए गए पदचिन्हों को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

शहर के नजदीक स्थित जेल परिसर, मंझपुरवा इलाके में तेंदुआ घूमने की पुष्टि के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग के ऊपर भरोसा न करते हुए खुद ही रात्रि जागरण करके अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा की कमान संभाल ली है। बीते गुरुवार को स्थानीय लोगों ने तेंदुआ को देखा था तभी से स्थानीय लोग सतर्कता बरत रहे हैं। रविवार रात क्षेत्रीय वन अधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग की व पुलिस कीी टीम ने कांबिंग की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। वन विभाग द्वारा तेंदुआ की पहचान के लिए पीओपी लगाकर पदचिन्हों के सैंपल लिए गए थे उसे जांच के लिए भेजा गया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी विक्रम सिंह सचान ने बताया कि पदचिन्ह देखकर अंदाजा नहीं लग पा रहा है। जो भी पदचिन्ह मिले हैं वह किसी बिल्ली प्रजाति के प्रतीत होते हैं। अभी कोई नया पदचिन्ह नहीं मिला है, पुराने पदचिन्हों के निशान को जांच के लिए भेजा जा रहा है। पिंजरा तैयार है, पुष्टि होने पर पिंजरा लगाया जाएगा। सीओ सिटी संतोष सिंह का कहना है कि तेंदुए का कुछ पता नही चल सका है, क्षेत्र में पुलिस भ्रमण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें