फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित---वन विभाग ने तेंदुआ वापसी का किया दावा, ग्रामीणों में दहशत बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
तेंदुए की दहशत में रतजगा कर रहे ग्रामीण
विज्ञापन

वन विभाग कर रहा तेंदुए की वापसी का दावा
रामनगर के टटेर गांव में चौथे दिन तेंदुए की नहीं मिली आहट
अमर उजाला ब्यूरो
गनेशपुर (बाराबंकी)। वन विभाग की टीम चार दिन की कसरत के बाद मान लिया कि तेंदुआ यहां से चला गया है। हालांकि तेंदुए के न पकड़े जाने के कारण तराई क्षेत्र के गांवों में अभी भी जंगली जानवरों की आवाज से ग्रामीण दहशत में आ जाते हैं। झुंड के झुंड किसान जहां खेत जाते हैं, वहीं शाम को जल्द घर वापसी कर लेते हैं। दहशत का आलम यह है कि रात को रतजगा करते हैं।
विज्ञापन

रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम टटेरपुर में रविवार की सुबह आए तेंदुआ से लोगों में जो दहशत थी वह चार दिन बाद भी बरकार है। कांबिंग करने के बाद वन विभाग की टीम का दावा है कि तेंदुआ रात को पानी पीने आया था, उसके बाद वापस बाग में न जाकर भाग गया है। वन विभाग ने टीम को जाल सहित बिना तेंदुआ पकड़े बिना वापस किए जाने के बाद तेंदुए का डर अब भी ग्रामीणों में बना हुआ है। इस संबंध में आरएफओ आरके श्रीवास्तव का कहना है कि दो दिन से किसी प्रकार की आहट न मिलने पर टीम हटा ली गई है। पहले की अपेक्षा ग्रामीण अब दहशत से मुक्त हो रहे हैं। अब तेंदुआ वहां नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें